इस वित्त वर्ष GDP में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान
नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष (2020-21) में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 4.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक 2011-12 के मूल्य पर 2020-21 में देश की अर्थव्यवस्था का आकार 134.40 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह 2019-20 में यह 145.66 रहा था।

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, दूसरी तिमाही में जीडीपी में सिर्फ 7.5 फीसदी की गिरावट आई। वित्त वर्ष की दूसरी छमाही से हालात में सुधार आ रहा है। आर्थिकि गतिविधियां काफी हद तक शुरू हो चुकी है। अब स्कूल भी धीरे-धीरे खुल रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगले वित्त वर्ष में इकोनॉमी में ग्रोथ दिखेगी।
वहीं कोरोना के चलते कई मोर्चों पर अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से उन उपायों पर चर्चा करेंगे, जिन्हें वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आगामी बजट में शामिल किया जा सकता है। बैठक का आयोजन सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है और इसमें नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications