रिलायंस लाया धांसू ऑफर, साल भर तक रोजाना मिलेगा 1 GB डेटा

नई दिल्ली। लगातार एक से बढ़कर एक टेलिकॉम ऑफर सामने आने के बाद अब रिलायंस कम्युनिकेशन ने भी एक शानदार ऑफर शुरू किया है। रिलायंस के इस खास ऑफर के तहत आपको साल भर तक रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। यह ऑफर कंपनी अपने वाई-पोड के जरिए दे रही है। रिलायंस कम्युनिकेशन 4जी हॉटस्पॉट के साथ बंडल डाटा ऑफर दे रही है।

रिलायंस लाया धांसू ऑफर, साल भर तक रोजाना मिलेगा 1 GB डेटा

कितनी चुकानी होगी कीमत?
वाई-पोड और साल भर तक रोजाना 1 जीबी डेटा के लिए ग्राहकों को 5,199 रुपए चुकाने होंगे। आपको बता दें कि वाई-पोड को ZTE कंपनी ने बनाया है और यह काफी हल्का है। इस वाई-पोड का वजह सिर्फ 80 ग्राम है। इस वाई-पोड की कीमत 3200 रुपए है, जिसे कंपनी अपने इस ऑफर के तहत ग्राहकों को दे रही है।

क्या है वाई-पोड की खासियत?
वाई-पोड में क्वालकॉम MDM9370 चिपसेट है, जिसके साथ एक बार में 31 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इस डिवाइस को प्लास्टिक से बनाया गया है। इसमें माइक्रो यूएसबी पोस्ट, सिम कार्ड स्लॉट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट आदि दिया गया है। इसमें 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। रिलायंस कम्युनिकेशन का ये वाई-पोड 2300 mAh की बैटरी से लैस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+