आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 54 फीसदी घटा, 114 करोड़ पर आया
नई दिल्ली। आरबीएल बैंक के शुद्ध शुद्ध यानी नैट प्रोफिट में मार्च तिमाही में 54 फीसदी की गिरावट आई है। बैंक का शुद्ध लाभ 54 फीसदी घटकर 114.36 करोड़ रुपए रह गया हैं। निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक का पिछले साल इस तिमाही (मार्च 2019) में बैंक का शुद्ध लाभ 247.18 करोड़ रुपए रहा था।

आरबीएल बैंक का कर पूर्व लाभ मार्च तिमाही में 58 फीसदी घट गया, जिसकी वजह फंसे कर्ज के लिए प्रावधान में बढ़ोतरी और कोविड-19 के लिए प्रावधान रही। चौथी तिमाही में बैंक का कर पूर्व लाभ 151 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 360 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक के परिचालन लाभ में 37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह एक साल पहले के 560 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 765 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बैंक का प्रावधान चौथी तिमाही में बढ़कर 614 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 200 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने कोविड-19 के लिए 115 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो आरबीआई के तय नियमों से ज्यादा है।बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात चौथी तिमाही में 64 फीसदी रहा।
बैंक की शुद्ध ब्याज आय 38 फीसदी बढ़कर 1,021 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 739 करोड़ रुपये रही थी। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 70 आधार अंक बढ़कर 4.93 फीसदी पर पहुंच गया, जो पहले 4.23 फीसदी रहा था।












Click it and Unblock the Notifications