RBI ने बैंकों को दिए निर्देश, ग्रामीण इलाकों में सुनिश्चित करें कम से कम 40 फीसदी नोटों की सप्लाई
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को आदेश दिए हैं कि वह ग्रामीण इलाकों में नोटों की सप्लाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को नकदी की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बैंकों से नए नोटों की सप्लाई को बढ़ाने को कहा है और करंसी चेस्ट को निर्देश दिए हैं कि वह दूर-दराज के इलाकों में पैसों की आपूर्ति सुनिश्चिक करें और इसकी एक रिपोर्ट भी बनाएं। रिजर्व बैंक ने कहा है- यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में जितने पैसे भेजे जा रहे थे, वह जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहे थे। रिजर्व बैंक ने जारी किए सर्कुलर में कहा है- बैंकों को अपने करंसी चेस्ट को ग्रामीण क्षेत्रों के वाइट लेबल एटीएम और पोस्ट ऑफिसों में अधिक पैसे जारी करने के लिए कहना चाहिए।

भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को यह भी आदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 40 फीसदी बैंक नोटों की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। रिजर्व बैंक ने बैंकों से यह भी कहा है कि उन्हें जरूरत के हिसाब से अपनी एप्रोच बदलनी चाहिए। इसके अलावा बैंकों के करंसी चेस्ट से कहा गया है कि छोटे डिनोमिनेशन के नोट भी ग्रामीण क्षेत्रों में भेजे जाएं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें- हाई स्कूल के बच्चों ने JIO सिम से बना दिया डिजिटल लॉक, देखकर मुकेश अंबानी भी रह जाएंगे हैरान
आपको बता दें कि 8 नवंबर को देश में नोटबंदी की घोषणा की गई थी, जिसके बाद से नकदी की समस्या लगातार बरकरार है। नकदी की इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक लगातार अहम कदम उठा रहा है। हालांकि, नोटबंदी 30 दिसंबर को खत्म हो गई है, लेकिन अभी तक नोटबंदी से पहले जैसी स्थिति नहीं हो सकी है। पैसों की समस्या के चलते लोग परेशान हैं और भारतीय रिजर्व बैंक उनकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications