और महंगा होगा कर्ज! मॉर्गन स्टेनले का अनुमान, RBI रेपो रेट में कर सकता है 50% तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक बार फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। माना जा रहा है कि अगली मॉनेटरी कमेटी की बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट में 50 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। आरबीआई की तीन द्विवसीय मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक 28 से 30 सितंबर के बीच होने वाली है। इस बैठक के दौरान आरबीआई रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। ग्लोबल इवेंटमेंट एंड फाइनैंशियल फर्म मॉर्गन स्टेनले ने इसे लेकर अनुमान लगाया है।

 RBI Repo Rate Hike Likely : Morgan Stanley Expects that RBI Mau hike Repo Rate by 50 BPS In next Monetary Policy meeting

गौरतलब है कि अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी पर पहुंच गया है। रिटेल महंगाई दर को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये लगातार चौथी बार होगा, जब आरबीआई रेपो रेट ( Repo Rate) में बढ़ोतरी कर सकता है। मार्गन स्टैनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर 7.1 से 7.4 फीसदी रह सकता है।

अपनी रिपोर्ट में मार्गन स्टैनली ने बताया कि महंगाई दर को देखते हुए रेपो रेट में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको बता दें कि इससे पहले मई 2022 में आरबीआई ने रेपो रेट में 40 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। वहीं जून में 50 बेसिक प्वाइंट और अगस्त में फिर से 50 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई। यानी अब अगर फिर से रेपो रेट बढ़ता है तो ये लगातार चौथी बार होगा, जब ब्याज दरों में ये बढ़ोतरी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+