नोटबंदी के बाद सिर्फ 1.3 फीसदी 1000 रुपए के नोट ही नहीं आए वापस: RBI
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के डेटा जारी कर दिया है। RBI की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसा 1000 रुपए के कुल 670 करोड़ नोटों में से 8.9 करोड़ नोट वापस नहीं आए हैं। इस तरह से यह कहा जा सकता है कि सिर्फ 1000 रुपए के नोटों में ही 8.9 हजार करोड़ रुपए यानी 1.3 फीसदी नोट ही वापस नहीं आए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार कुल 15.44 लाख करोड़ रुपए में से 15.28 लाख करोड़ रुपए RBI में वापस आ गए। इस तरह से देखा जाए तो लगभग 99 फीसदी रुपए वापस आ चुके हैं। इस तरह से देखा जाए तो नोटबंदी के द्वारा मोदी सरकार की कालेधन को बाहर लाने की कोशिश कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, लेकिन इससे लोगों को दिक्कतें काफी हुईं। आंकड़ों के अनुसार साल दर साल के आधार पर सर्कुलेशन में नोटों की वैल्यू में 20.2 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद यह मार्च अंत तक 13.1 लाख करोड़ रुपए हो गया।
वहीं दूसरी ओर, सर्कुलेशन में नोटों की संख्या में 11.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि उसने नोटबंदी के बाद दो महीने के अंदर कुल 2380 करोड़ नोट बाजार में सर्कुलेट किए, जिनकी कीमत 5.54 लाख करोड़ रुपए थी। 2016-17 के दौरान नोटों को छापने में कुल 7,965 करोड़ रुपए खर्च हुए।
आपको बता दें कि पिछले साल 9 नवंबर से 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया गया था, जिसके बाद सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। अब सरकार ने 200 और 50 रुपए के भी नए नोट जारी कर दिए हैं। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही कह चुका है कि 200 रुपए की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी, वहीं 2000 के नए नोट छापने का काम भी अब बंद हो चुका है, क्योंकि केन्द्रीय बैंक छोटे नोटों पर फोकस करना चाहती है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications