RBI MPC Outcome: भारतीय रिजर्व बैंक ने किया नई मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान, क्या हुआ रेपो रेट में बदलाव?

RBI MPC Outcome: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से नई मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया गया है और राहत की बात ये है कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

RBI Monetary Policy 2024

मालूम हो कि रेपो रेटो 6.5 प्रतिशत पर ही बरकरार है।ब्याज दरों की समीक्षा के लिए आरबीआई एमपीसी की बैठक 6 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक चली और आज उसे लेकर बड़ा ऐलान किया गया है।

आपको बता दें कि यह छठवां मौका है। जब आरबीआई की एमपीसी कमेटी की बैठक में रेपो रेट को जस के तस रखा गया है। इसी के साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी 7 प्रतिशत की दर बढ़ सकती है।

क्या होता है रेपो रेट?

रेपो रेट यानी रिवर्स रेपो रेट, यानी कि वह ब्याज दर है, जिस पर RBI वाणिज्यिक बैंको को अल्पकालिक अवधि के लिए धन उधार देता है। रेपो रेट के अंतर्गत बैंक RBI से NDTL के 1% तक धन उधार ले सकते हैं।

कौन हैं गवर्नर शक्तिकांत दास?

आपको बता दें कि अमेरिकी ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने शक्तिकांत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बैंकर बताया था। शक्तिकांत दास का जन्म 26 फरवरी 1957 को तमिलनाडु में हुआ था । ये 1980 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। यह वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में कार्यरत है। आईएएस रहते हुए इन्होंने भारतीय और तमिलनाडु सरकारों के लिए विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

शेयर बाजार में गिरावट

एमपीसी बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने के फैसले के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 204 अंक और निफ्टी 45 अंक टूटा है।

कुछ बातें भारतीय रिजर्व बैंक के बारे में?

  • भारतीय रिजर्व बैंक यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है, जिसकी स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी।
  • पहले आरबीआई का हेडऑफिस कोलकाता में था लेकिन बाद में इसका केंद्रीय कार्यालय मुंबई हो गया।
  • यहीं पर RBI के गर्वनर बैठते हैं और यही से नीतियों पर बात की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+