'Paytm पेमेंट्स बैंक पर असर पड़ेगा ना कि ऐप पर', RBI ने जारी किया स्पष्टीकरण

Paytm App News: पेटीएम पर RBI के एक्शन के बाद ऐप से जुड़े यूजर परेशान है। सभी के अलग-अलग सवाल है कि कहीं ये ऐप बंद तो नहीं हो रहा या फिर उनका पैसा फंस तो नहीं जाएगा। ऐसे में अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम ऐप को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।

आरबीआई ने पेटीएम को लेकर कहा कि हालिया निर्देशों का असर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पड़ेगा ना कि ऐप पर। यानी कि पेटीएम ऐप पर आरबीआई के निर्देशों का कोई प्रभाव नहीं है। ऐप बैंकों के साथ साझेदारी के लिए फ्री है।

Paytm App News

आरबीआई ने एक्शन पेटीएम के पेमेंट्स बैंक पर लिया है ना कि ऐप की अन्य सुविधाओं पर। ऐसे में इसका असर सिर्फ बैंक से जुड़े लोगों पर पड़ेगा ना कि पेटीएम की अन्य सुविधाओं पर।

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में बोलते हुए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने ऐप के भविष्य के बारे में बार-बार पूछे गए सवालों के बारे में जवाब दिया, जिस पर उन्होंने कहा कि बस स्पष्ट करने के लिए कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ है, पेटीएम ऐप के खिलाफ नहीं। ऐप हमारी कार्रवाई से प्रभावित नहीं है।

पेटीएम ऐप पर कोई प्रभाव नहीं

स्वामीनाथन ने आगे बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी करने का बैंकों का निर्णय एक व्यावसायिक निर्णय है, जो पीपीबीएल के साथ सहयोग करने में बैंकों की स्वायत्तता को उजागर करता है। उन्होंने गौर करते हुए कहा कि हालिया कार्रवाइयां पूरी तरह से पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर निर्देशित हैं और पेटीएम ऐप की कार्यक्षमता या संचालन को प्रभावित नहीं करती हैं।

लाखों यूजर्स को राहत

डिप्टी गवर्नर का यह स्पष्टीकरण उन लाखों यूजर्स के लिए राहत लेकर आया है, जो विभिन्न डिजिटल भुगतान सेवाओं के लिए पेटीएम पर निर्भर हैं।

RBI का पेटीएम पर एक्शन

आपको बता दें कि आरबीआई ने पिछले महीने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ नियमों के पालन नहीं करने पर एक्शन लिया था। और 29 फरवरी से कई कारोबारी प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिसके तहत 29 फरवरी से नए डिपॉजिॉ्स नहीं ले सकेगा और ना ही क्रेडिट ट्रांजेक्शन हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+