रिजर्व बैंक ने घटाया रेपो रेट, अब कम हो सकती है आपकी EMI
नई दिल्ली। आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल ने मौद्रिक नीति की समीक्षा करते हुए रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कमी की है। आरबीआई ने रेपो रेट अब 6.25 फीसदी कर दी है जोकि पहले 6.50 फीसदी थी।

उर्जित पटेल की अध्यक्षता में हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक
रघुराम राजन की जगह आरबीआई के नए गवर्नर का पद संभालने वाले उर्जित पटेल की अध्यक्षता में पहली मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश गई। जिसमें रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कमी की गई है।
इसके साथ ही अब आपकी ईएमआई में कमी के आसार बन रहे हैं। आरबीआई के इस फैसले के बाद बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं। इससे लोगों को मिलने वाला लोन सस्ता हो सकता है और लोगों की ईएमआई भी कम हो सकती है।
मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाली कमेटी के सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट में कटौती किए जाने के पक्ष में अपना वोट दिया है। आरबीआई ने उम्मीद जताई है कि देश में खुदरा महंगाई दर 5 फीसदी के स्तर पर रहेगी।
रेपो रेट में कटौती का मिलेगा आपको फायदा
आरबीआई के मुताबिक इस साल देश की विकास दर 7.6 फीसदी रहने का अनुमान है और अगले वर्ष 2017 में यह विकास दर 7.9 फीसदी रहने का अनुमान है।
हालांकि इससे पहले संभावना इस बात की थी कि इस बार ब्याज दरों में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। मौद्रिक नीति की समीक्षा में पॉलिसी रेट को पहले जैसा ही रखा जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इस बार भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करने का समय भी बदलकर दोपहर कर दिया था। जिसकी वजह इस बार 2.30 बजे के बाद इसे सबके सामने पेश किया गया।
काफी समय से रिजर्व बैंक 11 बजे से मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करता रहा है। इस बार आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर बताया था कि मौद्रिक नीति की समीक्षा (एमपीसी) का प्रस्ताव दोपहर ढाई बजे सबके सामने आएगा।
-
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस












Click it and Unblock the Notifications