RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास आज 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, EMI पर मोरेटोरियम का कर सकते हैं ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में तकरीबन दो महीने से लॉकडाउन है। लॉकडाउन की वजह से देश बड़ी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। तमाम उद्योग धंधे इस लॉकडाउन की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। करोड़ो लोगों का रोजगार छिन गया है, गरीब इसकी वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इस बीच आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वह इस दौरान देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दे सकते हैं। साथ ही मोरेटोरियम को लेकर आरबीआई गवर्नर कर सकते हैं बड़ा ऐलान।

shaktikanta das

आरबीआई के गवर्नर की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की 3-5 जून के बीच होने वाली बैठक से पहले हो रही है। बता दें कि आरबीआई अपनी दूसरी तिमाही की मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान 5 जून को कर सकती है। इससे पहले कोरोना वायरस के चलते आरबीआई ने पहली मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान एक हफ्ते पहले 27 मार्च को ही कर दिया था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज आरबीआई गवर्नर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+