गवर्नर शक्तिकांत की अध्यक्षता में RBI बोर्ड की बैठक खत्म, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षा में बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है। आरबीआई की बोर्ड की अहम बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, लेकिन बैठक में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया। बैठक में सरकारी बैंको के लिए त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई नियमों में ढील दिए जाने पर चर्चा की गई।

बैठक में बोर्ड ने नए गवर्नर शक्तिकांत दास को मुद्दों से अवगत कराया। बोर्ड फॉर फाइनेंशियल सुपरविजन अगली बैठक में बैंकों के पीसीए पर जानकारी देगा। अगली बोर्ड बैठक जनवरी में बजट की तारीखों के मुताबिक होगी। आपको बता दें कि आरबीआई के बोर्ड में अभी 18 सदस्य हैं। इसमें गवर्नर शक्तिकांत दास और 4 डिप्टी गवर्नर है। इसके अलावा बोर्ड में 13 सदस्य है।












Click it and Unblock the Notifications