RBI का एक और एक्शन, 5 NBFC कंपनियों का लाइसेंस रद्द

RBI का बड़ा एक्शन: पांच NBFC का लाइसेंस रद्द, जानिए क्या है मामला?

नई दिल्ली। कई सहकारी बैंक के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। रिजर्व बैंक की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई और पांच गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लाइसेसं को रद्द करने का आदेश दे दिया गया। इन कंपनियों पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के चलते उनका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल कर दिया गया।

RBI Cancel Five NBFC Licenses Linked to App base Lender

रिजर्व बैंक की ओर से ये जानकारी दी गई और बताया गया कि अनियमितता और नियमों के उल्लंघन के चलते रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है। जिन कंपनियों का लाइसेंस रद्द किया गया. उसमें यूएमबी सिक्योरिटीज लिमिटेड, अनाश्री फिनवेस्ट, चड्ढा फाइनेंस, एलेक्सी ट्रैकॉन और झुरिया फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल है। इनमें से अनाश्री फिनवेस्ट मोबाइल ऐप के जरिए लोगों को लोन उपलब्ध करवाती है। जबकि दूसरी कंपनी चड्ढा फाइनेंस भी ऐप के जरिए लोगों को लोन उपलब्ध करवाती है।

रिजर्व बैंक ने इस कार्रवाई पर कहा कि कंपनियां अत्यधिक ब्याज वसूलने जैसे नियमों का उल्लघंन कर रही थी। ग्राहकों को परेशान कर रही थी। गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+