Moody ने भारत को दिया झटका, लगातार दूसरे महीने घटाया GDP अनुमान

नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर भारत को फिर से झटका लगा है। रेटिंग एजेंसी मूडीज( Moody) ने भारत के विकास दर के अनुमान को फिर से घटा दिया है। लगातार दूसरे महीने मूडीज ने भारत के जीडीपी के अनुमान पर कैंची चलाई है। मूडीज ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को लेकर नया अनुमान जारी किया है, जिसमें उसके 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 7.7 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया है। आपको बता दें कि इसे पहले मई महीने में भी मूडीज ने 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 8.8 प्रतिशत से गिराकर सितंबर में घटाकर 7.7 फीसदी कर दिया था।

 Moodys cuts Indias economic growth projections to 7% for 2022

रेटिंग एजेंसी मूडीज के मुताबिक बढ़ती ब्याज दरें और धीमी वैश्विक वृद्धि भारत की आर्थिक गति को प्रभावित करेंगे। वहीं मूडीज के अनुमान के मुताबिक विकास दर की गति वित्तीय वर्ष 2023 में कम होकर 4.8 फीसदी रह जाएगी। वहीं मूडीज के मुताबिक साल 2024 में यह बढ़कर करीब 6.4 फीसदी होगी। गौरतलब है कि इससे पहले स्विट्जरलैंड की ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस इंडिया ने हाल ही में जीडीपी को लेकर अनुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक भारत की जीडीपी की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2023-24 में घटकर 5.5 प्रतिशत रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+