स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों में नहीं होगा कोई बदलाव: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली, 31 मार्च: केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं (स्मॉल सेविंग्स स्कीम) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। गुरुवार को केंद्र ने योजनाओं में पुरानी ब्याज दरें (फिलहाल लागू दरें) बरकरार रखने का ऐलान किया है। वित्त वर्ष के एक अप्रैल से शुरू हो रहे क्वार्टर के लिए ये ऐलान किया गया है।

 वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 की 1 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 30 जून 2022 को समाप्त होने वाली पहली तिमाही के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही (1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022) के लिए लागू ब्याज दर ही लागू रहेगी। बता दें कि इन योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा हर तिमाही पर होती है। हालांकि बीते दो साल से स्मॉल सेविंग्स स्कीम के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लोगों को था ब्याज दर घटने का अंदेशा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने हाल ही में पीएफ पर ब्याज दर घटाकर 8.1 फीसदी कर दी है। जो पिछले 40 सालों में सबसे कम ब्याज दर है। ऐसा कहा जा रहा था कि पीएफ पर ब्याज दरों में कटौती के बाद स्मॉल सेविंग्स स्कीम के ब्याज दरों पर कैंची चला सकती है। हालांकि वित्त मंत्रालय ने पहली तिमाही के लिए ब्याज दरों में बदलाव ना करने का फैसला लिया है।

स्माल सेविंग स्कीम्स में 7.1 फीसदी ब्याज वाली पब्लिक प्रोविडेंट फंड, 7.6 फीसदी ब्याज वाली सुकन्या समृद्धि खाता, 7.4 फीसदी ब्याज वाली सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर सालाना 4 फीसदी, 5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी खाते पर 5.8 फीसदी, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट पर 5.5-6.7 फीसदी ब्याज जैसी स्कीम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+