Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ratan Tata की संपत्ति होगी नीलाम, 85 लाख कीमत वाले विला के लिए इस दिग्गज उद्योगपति ने लगाई 55 करोड़ की बोली

Ratan Tata News: दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की विदेश स्थित एक प्रॉपर्टी जल्द ही बिक सकती है। यह संपत्ति पूर्वी अफ्रीकी देश सेशल्स में समुद्र किनारे एक खूबसूरत विला है। बताया जा रहा है कि इस संपत्ति की कीमत बाजार मूल्य के आधार पर 85 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि, इसके लिए 55 करोड़ की बोली एक दिग्गज भारतीय उद्योगपति ने लगाई है। यह विला बेहद खूबसूरत है और यहां से समंदर का नजारा नजर आता है। सेशल्स पिछले कुछ सालों में भारतीय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह विला सेशल्स के सबसे बड़े द्वीप माहे की प्राइम लोकेशन पर बना है। रतन टाटा ने अपनी वसीयत में इस प्रॉपर्टी को सिंगापुर स्थित फंड आरएनटी एसोसिएट को सौंप दिया था। यह वही फंड है जो भारत के कई स्टार्टअप्स में निवेश करता है।

Ratan Tata

Ratan Tata के विला के लिए लगी बंपर बोली

- रिपोर्ट्स के मुताबिक विला का बाजार मूल्य 85 लाख रुपये के आसपास है। प्रॉपर्टी के लोकेशन और एक्सक्लूसिविटी को देखते हुए इसकी वैल्यू काफी अधिक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Creta की नींद उड़ाने आ रही है नई SUV! Tata Sierra के बाद 2026 में कंपनी का दूसरा बड़ा धमाका

- सूत्रों का कहना है कि बंद हो चुकी टेलीकॉम कंपनी एयरसेल के संस्थापक सी. शिवशंकरन और उनके परिवार ने इस विला को खरीदने में रुचि दिखाई है।

- उन्होंने इसके लिए लगभग 6.2 मिलियन डॉलर (करीब 55 करोड़ रुपये) की बोली लगाई है। बताया जा रहा है कि उनका परिवार प्राइम लोकेशन की वजह से विला खरीदना चाहता है।

Tata समूह का रहा है सेशल्स से पुराना नाता

इस बारे में शिवशंकरन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच बातचीत जरूर हुई है, लेकिन फिलहाल कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। डील अभी प्रारंभिक स्टेज पर ही है। कुछ साल पहले ही शिवशंकरन ने सेशल्स की नागरिकता ली है। बताया जा रहा है कि रतन टाटा को यह विला खरीदने में भी उन्होंने ही काफी मदद की थी।

यह भी पढ़ें: Tata Motors Share: ट्रंप टैरिफ के बाद अब क्‍या हो गया टाटा मोटर्स शेयर को, अचानक 5 प्रतिशत क्‍यों गिरा?

सेशल्स के कानूनों के मुताबिक, कोई स्थानीय नागरिक ही देश में संपत्ति खरीद सकता है। हालांकि, रतन टाटा को उनके सामाजिक कार्यों की वजह से इस नियम में छूट दी गई थी। इसके अलावा टाटा समूह ने अफ्रीकी देश में बड़ा निवेश भी किया था। 1982 में सेशल्स की सरकार ने टाटा मोटर्स के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट जारी किया था। कुछ सालों तक इंडियन होटल्स (ताज समूह) ने सेशल्स स्थित डेनिस आइलैंड प्रॉपर्टी का संचालन भी संभाला था।

यह भी पढ़ें: Tata Capital IPO 2025: शेयर बाजार में निवेश का बड़ा अवसर, जानें IPO की पूरी डिटेल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+