Indian Railway: महंगा होगा रेल का सफर, 50 रुपए तक बढ़ने जा रहा इन ट्रेनों का किराया!
Indian Railway: महंगा होगा रेल का सफर, 50 रुपए तक बढ़ने जा रहा इन ट्रेनों का किराया!
नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को जल्द ही झटका लग सकता है। भारतीय रेलवे जल्द ही कुछ ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर सकता है। डीजल इंजनों से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के टिकट किराए में 50 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ये अतिरिक्त किराया 15 अप्रैल से टिकट बुकिंग के समय की यात्रियों से वसूला जा सकता है। हालांकि इसे लेकर भारतीय रेलवे की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया में आ रही खबरों के माने तो रेलवे कुछ ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर सकता है।

महंगा होगा ट्रेन का सफर
रेलवे लंबी दूरी की डीजल इंजन वाली ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर सकती है। जी न्यूज की खबर के मुताबिक रेलवे बोर्ड डीजल इंजनों से चलने वाली ट्रेनों के किराए में 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक की बढ़ोतरी कर सकता है। खबर के मुताबिक लंबी दूरी के डीजल इंजन वाले ट्रेनों पर रेलवे हाइड्रोकार्बन सरचार्ज या डीजल टैक्स लगाने की योजना बना रहा है। ये अतिरिक्त चार्ज केवल उन ट्रेनों पर लागू होगा, जो डीजल इंजन की मदद से अपना आधा से अधिक सफऱ तय करती है।

कितना बढ़ सकता है किराया
अगर रेलवे ऐसा करती है तो माना जा रहा है कि एसी कोच के किराए में 50 रुपए, स्लीपर कोच के किराए में 25 रुपए और सामान्य कोच के किराए में 10 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे बोर्ड ऐसी ट्रेनों की लिस्ट तैयार कर रहा है जो अपने सफर में आधे से अधिक दूरी के लिए डीजल का इस्तेमाल करती है। तेल की बढ़ोतरी कीमतों के कारण रेववे पर बढ़ रहे दवाब को कम करने के लिए ये फैसला लिया जा सकता है। वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण भारत पर भी इसका असर पड़ रहा है।

यहां होगा इस्तेमाल
रेलवे इस सरचार्ज का इस्तेमाल अपने विद्धुत अभियान के लिए करने की तैयारी कर रहा है। प्रदूषण को कम करने, कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने और 100 फीसदी विद्युतीकरण पर पहुंचने के लिए रेलवे ये अभियान चला रहा है। रेलवे बिना मूल किराया बढ़ाए हुए इस तरह से सरचार्ज जोड़कर और रियायतों और छूटों में कटौती कर, सफर के दौरान मिलने वाली सुविधाओं में कमी कर लागत को कम करने की कोशिश कर रहा है। कोरोना के दौरान रेलवे की ओर से ट्रेनों में मिलने वाली बेडरोल सर्विस को बंद कर दिया गया, जिसे अब तक लागू नहीं किया गया, जबकि यात्रियों से पूरा किराया वसूला जाता है। वहीं सीनियर सीटिजन को किराए में मिलने वाले छूट को भी बंद कर दिया गया। इसी तरह से रेलवे सुविधाएं कम कर किराए में अप्रत्यक्ष तौर पर बढ़ोतरी कर रहा है।
बड़ी खबर: RBI ने इन 3 बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर












Click it and Unblock the Notifications