पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए फ्री की लॉकर सुविधा, अब जितनी बार चाहें इस्तेमाल करें
नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए उनकते लिए लॉकर सुविधा फ्री कर दी है। पब्लिक सेक्टर के पंजाब नैशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए लॉकर सुविधा को असीमित इस्तेमाल के लिए बिल्कुल फ्री कर दिया है।

यानी पीएनबी कि इस सुविधा के बाद आप पूरे साल में जितनी बार चाहे उतनी बार लॉकर सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक इस नए नियम को 1 अगस्त 2016 से लागू हो गई है। इस नई सुविधा के साथ ही पीएनबी देश का पहला ऐसा बैंक बन गया है, जो ग्राहकों को अनलिमिटेड लॉकर इस्मेताल की आजादी दे रहा है।
आपको बता दें कि पीएनबी लॉकर ऑपरेशनल गाइडलाइन्स के अनुसार हाई रिस्क लेसी को साल में एक बार और मीडियम रिस्क लेसी को तीन साल में एक बार लॉकर फैसिलटी का उपयोग करना जरूरी होता है। वहीं इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों को साल में 12 बार ही लॉकर इस्तेमाल करने की आजादी थी। इससे अधिक बार इस्तामल करने पर हर इस्तेमाल पर 50 रुपये चार्ज देना पड़ता था।












Click it and Unblock the Notifications