महंगाई की मार: फिर बढ़े LPG Gas के दाम, जानिए आपके शहर में किस रेट पर मिलेंगे गैस सिलेंडर
नई दिल्ली, 1 अगस्त। वाहन ईंधन से लेकर खाने के तेल तक के भाव इस समय आसमान पर हैं, इस बीच ऑयल कंपनियों ने एक और बड़ा झटका देकर नागरिकों की टेशन बढ़ा दी है। आज यानी 1 अगस्त से देश की सबसे बड़ी पैट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की है। जारी की गई नई कीमतें आज से देशभर में लागू होगी। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली में आप को 1623 रुपए का भुगतान करना होगा।
Recommended Video

सरकारी तेल कंपनियों में बढ़ाए दाम
रसोई गैस सिलेंडरों के लगातार बढ़ रहे दामों से आम आदमी परेशान है, इस बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से दुकान पर मिलने वाली वस्तुओं की कीमत पर भी असर पड़ सकता है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलो के सीएलपीजी के भाव में 73.50 रुपए बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1623 तक पहुंच गई है। वहीं कोलकाता में 1701.5 रुपए और चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 2019.5 रुपए पर पहुंच गई है।

घरेलू गैस की कीमतें
महंगाई की मार के बीच राहत की खबर ये है कि घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, वहीं बीते 10-12 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार तेल कंपनियों के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने से आम आदमी को अधिक महंगाई की मार झेलना पड़ेगा। बता दें कि घरेलू एलपीजी के दाम आखिरी बार 1 जुलाई, 2021 को बढ़े थे। एलपीजी गैस की कीमतों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में 14.2 किलो का सिलिंडर अब 834.50 रुपए में मिल रहा है।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल की कीमतें
अगस्त माह के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि 17 जुलाई को पेट्रोल 29-34 पैसे महंगा हुआ था, हालांकि डीजल के दाम स्थिर थे। एक लीटर पेट्रोल के रेट की बात करें तो दिल्ली में 101.84 रुपए, मुंबई में 107.83, कोलकाता में 102.08, चेन्नई में 102.49, बेंगलुरु में 105.25, हैदराबाद में 105.83, जयपुर में 108.71, लखनऊ में 98.92 और पटना में 104.25 रुपए प्रति लीटर दाम है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा: किसान परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रहे गोबर गैस प्लांट, लगवाना आसान, खर्च बेहद कम












Click it and Unblock the Notifications