अभी और सताएगी महंगाई डायन, सरकार ने दोगुने किए घरेलू गैस के दाम, किचन से सफर तक बिगड़ेगा बजट
अभी और सताएगी महंगाई डायन, सरकार ने दोगुने किए घरेलू गैस के दाम, किचन से सफर तक बिगड़ेगा बजट
नई दिल्ली, 1 अप्रैल। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद से महंगाई की मार लगातार पड़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमत से लेकर गैस सिलेंडर के दाम, CNG से लेकर PNG गैस की कीमतों में तेजी आ रही है। नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भले ही एलपीजी-सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। PNG की कीमतों में 5 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई । हालांकि ये रफ्तार फिलहाल थमने वाली नहीं है। अभी आपको महंगाई डायन और सताएगी।

सरकार ने बढ़ाए घरेलू गैस के दाम
दरअसल मोदी सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। नेचुरल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के कारण रसोई गैस सिलेंडर से लेकर CNG, PNG के दाम बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में और तेजी होने की आशंका है। गैस के दाम बढ़ने से न केवल आपके किचन का बजट बिगड़ेगा, बल्कि सड़क पर चलना महंगा होगा। माल-भाड़े में बढ़ोतरी होगी, महंगाई बढ़ेगी। माल भाड़ में बढ़ोतरी होने के कारण सब्जी, फलों के दाम में भी तेजी आएगी। यानी आपके किचन से किराए भाड़े में तेजी आएगी।
सरकार के फैसले का असर
पेट्रोलियम मंत्रालय ने नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला करते हुए इसकी कीमत 6.1 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दी। ये कीमत अगले 6 महीने के लिए लागू होगी। आपको बता दें कि सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में दोगुने से भी अधिक की बढ़ोतरी कर दी, क्योंकि 31 मार्च तक इसकी कीमत 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी।, जिसे अब सितंबर 2022 तक के लिए 6.1 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया गया है। आपको बता दें कि साल में दो बार नेचुरल गैस की कीमतों में संसोधन किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications