3 करोड़ घर बनवाएंगे पीएम मोदी, PMAY-2024 के लिए घर बैठे ऐसे करें अप्लाई, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
Pradhan Mantri Awas Yojana, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को पीएम की तीसरी बार शपथ ली। 10 जून को पहली कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनाने की योजना को मंजूरी दी। पीएमएवाई के तहत पिछले 10 सालों में पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घर बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री आवास विकास योजना (पीएमएवाई) एक सरकारी योजना है जिसे भारत सरकार ने साल 2015 में शुरू किया था। इस सरकारी योजना के तहत समाज के सभी तबकों को किफायती दामों पर घर उपलब्ध कराना था। देश में शहरी और ग्रामीण दो तरह की पीएम आवास योजना फिलहाल चल रही हैं।

पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट में इस योजना को लेकर केंद्र सरकार ने अब 3 करोड़ और नए घरों को बनाने का ऐलान किया है। 3 करोड़ घरों में से 2 करोड़ घर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत एक करोड़ घरों का निर्माण होगा। यदि आपका अभी तक पक्का घर नहीं है और उसके लिए पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, तो आप पीएमएवाई के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना एप्लिकेशन फॉर्म 2024 को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से भरा जा सकता है। पीएमएवाई की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाकर पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें-
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट-https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर पीएम आवास योजना पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद नागरिक मूल्यांकन (Citizen Assessment) का ऑप्शन चुनें और फिर For Slum dwellers या Benefit under other 3 ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 4: अब आधार कार्ड की डिटेल एंटर करें और Check पर क्लिक करें।
स्टेप 5: इसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खुल जाएगा, जहां आपको सारी जानकारियां भरनी होगी।
स्टेप 6: आपको जानकारी वाले फॉर्म में नाम, फोन नंबर, अन्य पर्सनल डिटेल, बैंक अकाउंट डिटेल भरना होगा।
स्टेप 7: सभी डिटेल्स भरने के बाद Captch एंटर करें। इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
इन डॉक्यूमेंट की आपको पड़ेगी जरूरत-
- पहचान पत्र के तौर पर आपको पैन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड की ओरिजिनल और फोटोकॉपी
- यदि आवेदक अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित है, तो इसका प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र या निम्न आय प्रमाण पत्र प्रदान देना होगा।
- सैलरी की पर्ची
- आईटी रिटर्न विवरण
- संपत्ति मूल्यांकन प्रमाणपत्र
- बैंक विवरण और खाता विवरण
- इस बात का प्रमाण कि आवेदक के पास कोई 'पक्का' मकान नहीं है।
- इस बात का प्रमाण कि आवेदक योजना के अंतर्गत घर का निर्माण कर रहा है।
ऑफलाइन ऐसे करें आवेदन-
वहीं अगर आप पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं। तो आप ऑफलाइन भी जाकर आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाना होगा। वह पर आप कुछ फीस अदा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications