PNB दिवाली ऑफर: सस्ता हुआ लोन, ब्याज दर में की कटौती

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को दिवाली तोहफा दिया है। पीएनबी ने कर्ज की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन आदि की ब्याज दरों में कटौती की है। पीएनबी बैंक ने कर्ज पर लगने वाले ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती की है। बैंक के इस फैसले के बाद आपके लिए लोन लेना सस्ता हो गया है।

 PNB Diwali offer: Punjab National Bank Cuts Home and Auto Loan Interest Rate

यानी अगर आप घर खरीदने का या कार खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक ने दिवाली तोहफे के तहत कर्ज की ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती कर इसे 6.50 फीसदी कर दिया हैं। बैंक ने इसकी सूचना शेयर बाजार को दी है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरएलएलआर लिंक को 6.55 फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया है। बैंक ने 8 नवंबर से नई दरों को लागू करने का फैसला किया है। इससे पहले 17 सितंबर को भी लोन की ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने रेपो आधारित ब्याज दर को 6.80 फीसदी से घटाकर 6.55 फीसदी कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+