PNB बैंक खाताधारक 31 अगस्त तक करवा लें ये काम, वरना अकाउंट हो सकता है फ्रीज, नहीं कर पाएंगे लेनदेन
PNB खाताधारक 31 अगस्त तक करवा लें ये काम, वरना अकाउंट हो सकता है फ्रीज, नहीं कर पाएंगे लेनदेन
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो 31 अगस्त तक अपने बैंक खाते से जुड़े केवाईसी को निश्चित तौर पर अपडेट करवा लें, वरना उनकी मुश्किल बढ़ सकती है। 31 अगस्त तक अगर आपने अपना केवाईसी अपडेट नहीं करवाया तो 1 सितंबर ने आपके बैंक खाते को फ्रीज किया जा सकता है, आपको लेनदेन में परेशानी हो सकती है। 31 अगस्त 2022 तक PNB बैंक खाताधारकों के लिए केवाईसी अपडेट करवाना जरूरी है।

PNB खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
पीएनबी ने अपने बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी जानकारी देते हुए कहा है कि खाताधारकों को जल्द ही केवाईसी (KYC) अपडेट करवा लें। सभी ग्राहकों को 31 अगस्त 2022 तक केवाईसी करवाना जरूरी है। KYC ( know your customer) कराने के लिए अलर्ट कर रहा है। केवाईसी न करा पाने की स्थिति बैंक खाता बंद हो सकता है। बैंक खाता फ्रीज होने पर आप किसी तरह का लेनदेन नहीं कर सकते हैं।
Recommended Video

1 सितंबर से नहीं कर पाएंगे लेनदेन
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी है, जिसमें कहा है कि आरबीआई के निर्देश के मुताबिक सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेशन अनिवार्य है। अगर आप 31 मार्च 2022 का मौका चूक गए थे तो आपके पास आखिरी मौका 31 अगस्त 2022 तक का है। अपने केवाईसी को अपडेट कराने के लिए आपको अपने होम ब्रांच से संपर्क करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपके खाते के लेन-देन पर प्रतिबंध लग सकता है। यानी अगर इस बार आप मौका चूक गए तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

क्या होता है केवाईसी
केवाईसी यानी Know Your Customer, जिसके तहत ग्राहकों को अपने बारे में जानकारी देनी होती है। बैंक केवाईसी के जरिए अपने बैंक खाताधारकों की जानकारी अपने पास रखता है। बैंक समय-सयम पर अपने ग्राहकों की जानकारी अपडेट करते रहता है, जिसके लिए खाताधारकों को केवाईसी फॉर्म भरने के लिए कहा जाता है। इस फॉर्म में खाताधारक का नाम, बैंक अकाउंट का नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, एड्रेस संबंधी सभी जानकारी मौजूद होती है। आप या तो बैंक जाकर या ऑनलाइन तरीके से अपना केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।
जन्माष्टमी पर सोना खरीदने का सुनहरा मौका, और हुआ सस्ता, चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट












Click it and Unblock the Notifications