जन्माष्टमी पर सोना खरीदने का सुनहरा मौका, और हुआ सस्ता, चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट
नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आपको सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका मिल रहा है। 19 अगस्त को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने का भाव आज जन्माष्टमी के मौके पर धड़ाम हो गया। सोने की कीमत 389 रुपए गिर गया। एक ही झटके में सोने की कीमत 389 रुपए गिर गया और सोना गिरकर 51802 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं।

जन्माष्ठमी पर सस्ता हुआ सोना
अगर आप श्रीकृष्ण के जन्मोत्वस पर सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना गिरकर 51802 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 10 ग्राम सोना सस्ता होकर 51802 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 56247 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना टूटकर 51995 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,753 डॉलर प्रति औंस गिर गया है। वहीं चांदी का भाव 19.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51802 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51595 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47451 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38852 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 30304 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सस्ता सोना बेचेगी मोदी सरकार
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। इस स्कीम के तहत आपको 22 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक सस्ता सोना खरीदने का मौका मिलेगा। हालांकि अभी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। आप सरकार की इस स्कीम के तहत फिजिकल गोल्ड नहीं बल्कि डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। आप एक वित्त वर्ष में एक ग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक सोना खरीद सकते हैं। अगर रिटर्न की बात करें तो स़वरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आपको एक साल में सोने ने 7.37 फीसदी मुनाफा अपने निवेशकों को दिया है।
इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में हुई बंपर बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ी सैलरी












Click it and Unblock the Notifications