बदलने जा रहा है PNB का नाम! बैंक ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बैंकों के एनपीए के बोझ को कम करने के लिए बैंकों के विलय का फैसला लिया। वित्त मंत्रालय ने दस सरकारी बैंकों के विलय को मंजूरी दे दी। बैंकों के विलय को लेकर खबरें आने लगी कि सरकार पंजाब नेशनल बैंक का नाम बदलने जा रहा है। बैंक के लोगो में बदलाव होने जा रहा है। दरअसल पीएनबी बैंक में यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉर्मस का विलय होने वाला है। ऐसे में मीडिया में खबरें आने लगी कि तीनों बैंकों के विलय से बने बैंक का नया नाम और नया लोगो होगा, लेकिन इस खबर पर पंजाब नेशनल बैंक ने बड़ा बयान दिया है।

पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही है कि पीएनबी का नाम बदलने वाला है, लेकिन इन दावों पर खुद पीएनबी की ओर से बयान जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में बैंक ने साफ कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। गौरतलब है कि PNB बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स का विलय होना है, जिसे सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। ऐसे में दावा किया जा रहा था कि विलय के बाद बनने वाली इकाई के लिए नया नाम और प्रतीक चिन्ह की घोषणा की जाएगी।
खबरों में दावा किया जा रहा है कि पंजाब नेशनल बैंक के नाम की पहचान खत्म हो जाएगी और तीनों बैंकों के विलय से बनें बैंक का नया नाम होगा। लेकिन बैंक की ओर से दी गई सफाई के बाद हकीकत सामने आ गई है। आपको बता दें कि पीएनबी, ओरिएंटल बैंक और यूनाइडेट बैंक के विलय से बना बैंक एसबीआई के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा, जिसका नेट वैल्यू 18 लाख करोड़ रुपये का होगा।












Click it and Unblock the Notifications