PM ने की नवी मुंबई में स्पेशल इकोनॉमिक जोन की शुरूआत
मुंबई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नवी मुंबई में स्पेशल इकोनॉमिक जोन प्रोजेक्ट की शुरूआत कर दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंदरगाहों पर व्यापार होता है इसलिए यह इकोनॉमिक जोन होना चाहिए। हमे आयात से ज्यादा निर्यात पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा कि हम सब एक साथ मिलकर स्पेशल इकोनॉमिक जोन यानी अर्थव्यवस्था के विकास में आने वाली बाधों को दूर करने का काम करेंगे।

अर्थव्यवस्था के विकास के लिए बंदरगाहों का विकास भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यापार के लिए समुद्र और जलाशाय बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था को विकसित करना चाहते हैं जहां व्यापार बढ़े, विकास हो, उत्पादन बढ़े और रोजगार उत्पन्न हों। यह मुमकिन हो पाएगा इसलिए एसईजेड पर ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications