जानिए Union Budget 2020 से पहले PM मोदी ने क्या कहा?

नई दिल्ली। 1 फरवरी को मोदी सरकार अपने बजट पेश करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने देश की आर्थिक हालात पर चर्चा की और कहा कि इस बजट सत्र में हमें इस बात पर फोकस करना है कि वैश्विक परिदृश्य को भारत के पक्ष में कैसे बदला जाए।

PM Narendra Modi today said that the government is open for discussion on all issues in the forthcoming Budget Session of Parliament.

बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के आर्थिक हालात पर चर्चा का प्रस्‍ताव आया है, जिसका मैं स्‍वागत करता हूं । उन्होंने सभी दलों के सासंदों से अपील की कि वो प्रस्‍तावित सभी आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि हमें इसके लिए प्रयास करना है कि कैसे हम वैश्विक परिदृश्य को भारत के पक्ष में कर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सके। उन्होंने कहा कि यह अच्छा होगा अगर हम सब मिलकर देश की अर्थव्‍यवस्‍था को उचित दिशा दे सकें, ये देश के हित में होगा।

गौरतलब है कि शनिवार 1 फरवरी को मोदी सरकार अपना बजट पेश करेगी। 31 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। इससे पहले गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी दलों ने संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और बजट संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+