गुड न्यूज: 8.5 करोड़ लोगों के खाते में आए 2000 रुपए की छठी किस्त, अगर आपको नहीं मिला तो फौरन यहां करें फोन
गुड न्यूज: 8.5 करोड़ किसानों के खाते में आए 2000 रुपए की छठी किस्त, अगर आपको नहीं मिला तो फौरन यहां करें फोन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों को एक बार फिर से सौगात दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपए की छठी किस्त जारी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8.5 करोड़ किसानों के लिए 17000 करोड़ का फंड जारी किया है। वहीं पीएम मोदी ने इसके अलावा एक लाख करोड़ के ऐग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के लिए फाइनैंसिंग फसिलटी लॉन्च की। पीएम मोदी द्वारा किस्त जारी किए जाने के बाद देशभर के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपए की रकम जमा हो गई है।
Recommended Video

8.5 करोड़ किसानों के खाते में जमा हुए 2000 रुपए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत देशभर के 8.5 करोड़ किसानों के लिए 17000 करोड़ रुपए की राशी जारी की। इसके साथ ही इन किसानों के खाते में 2000 रुपए की छठी किस्त जारी की गई है। यह किस्त तत्काल किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है। सरकार ने इस स्कीम के तहत अब तक देश के 10 करोड़, 31 लाख, 71 हजार किसानों के बैंक खाते में 75000 करोड़ रुपए की मदद पहुंचाई है। कोरोना संकट काल में ये रकम किसानों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
आपको बता दें कि 1 दिसंबर 2018 को मोदी सरकार ने देशभर के किसानों के लिए इस योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत किसानों के खाते में 2000 रुपए की सहायता राशि भेजी जाती है। किसानों को कुल 6000 रुपए दिए जाते हैं, जो 2000 रुपए की तीन किस्तों में होती है। ये किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में सीधे ट्रासंफर किए जाते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। आप PM Kisan में रजिस्ट्रेशन के लिए पास के कॉमन सर्विस सेंटर के पास जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान सम्मान योजना में आप वेबसाइट pmkisan.gov.in के जरिए जुड़ सकते हैं।

कैसे करें चेक
अगर आपके खाते में 2000 रुपए की किस्त नहीं जमा हुई है तो आप आसानी से इसे चेक कर सकते हैं। आप वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऐप के जरिए इससे जुड़े रह सकते हैं। अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप अपने लेखपाल, कानूनगो और जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर से भी मदद मांग सकते हैं। आप PM-Kisan Helpline 155261 या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप कृषि मंत्रालय के नंबर 011-23381092 पर फोन तक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
-
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications