PM Kisan 14th Installment: किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जानें कब तक आएंगे 14वीं किस्त के 2 हजार रुपए

पीएम किसान योजना के तहत जल्द ही 14वीं किस्त के पैसे किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना के लिए जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे तत्काल इस कार्य को पूरा कर लें।

symbolic image

PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद किसानों के लिए हमेशा ही राहत भरी साबित होती है। 13वीं किस्त के बाद अब किसानों को अपनी अगली किस्त का इंतजार है। दरअसल, असमय बारिश से गेंहू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है, यही कारण है कि लाभार्थियों को 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, ताकि नुकसान की थोड़ी ही सही पर कुछ भरपाई तो हो सके।

दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है। सरकार जल्द ही 14वीं किस्त के पैसे भी जारी करने वाली है। इस योजना के लिए जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे तत्काल इसे अपडेट करा लें। नीचे इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, क्योंकि जरा सी गलती आर्थिक मदद से दूर कर सकती है।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त
रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल से लेकर जून महीने के बीच पीएम किसान योजना की किस्त के 2 हजार रुपए अन्नदाताओं के अकाउंट में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि, ये जानकारी ऑफिशियल नहीं है।

किस्त जारी होने से पहले अपडेट करा लें eKYC
जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है उनके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि, किसान अब OTP बेस्‍ड eKYC करा सकते हैं। ई-केवाईसी कराने की लास्ट डेट सरकार द्वारा कई बार बढ़ाई जा चुकी है, अब इसके ल‍िए तारीख की बाध्‍यता खत्‍म कर दी गई है। मतलब, अब किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर Biometric बेस्‍ड ई-केवाईसी करा सकते हैं, और अगली किस्त का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं तो हो सकता है कि किस्त के लाभ से वंचित रह जाएं। अगर खुद इसे अपडेट नहीं कर सकते हैं, तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।

किसान पोर्टल पर अपडेट करा लें भूलेख अंकन
किसान, बैंक में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक कराएं। साथ में एनपीसीआई (NPCI) से अप्रूवल करा लें। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि, जिन किसानों का भूलेख अंकन (Land Record Marking) पीएम किसान पोर्टल पर नहीं हुआ है। वह भूलेख अंकन के लिए संबंधित तहसील या फिर उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क करें और अपने भूलेख अंकन को अपडेट करा लें, ताकि बिना किसी रुकावट के अगली किस्त (14th Installment) का निर्धारित समय पर भुगतान किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+