PM Kisan: लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट, जानें कब तक आएंगे 13वीं किस्त के 2 हजार रुपए

पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए जरूरी सूचना है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि जल्द ही ट्रांसफर हो सकती है।

PM Kisan 13th Installment:

PM Kisan 13th Installment: पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी सूचना है। अच्छी खबर ये है कि लाभार्थियों के अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि जल्द ही ट्रांसफर हो सकती है, लेकिन जरा सी गलती किसानों को आर्थिक मदद से दूर कर सकती है। अगर आप योजना के पात्र हैं और चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के अकाउंट में पैसे आ जाए तो तत्काल अपना ई-केवाईसी भी (eKYC) अपडेट करा लें। आइए अब जानते हैं, किसानों के खाते में 13वीं किस्त कब तक आएगी।

13वीं किस्त से पहले अपडेट करा लें ई-KYC
किस्त कब आएगी ये जानने से पहले अगर लाभार्थी किसानों ने अभी तक ई-KYC अपडेट नहीं कराया है, तो उनके पास अंतिम मौका है। ऐसे में किसान अपने मोबाइल या फिर जन सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार 13वीं किस्त के लाभार्थियों को बिना KYC के भुगतान नहीं करेगी। बल्कि अगली किसी भी किस्त का उन्हीं किसानों को भुगतान किया जाएगा, जिनका ई-KYC अपडेट होगा।

किसान पोर्टल पर अपडेट करा लें भूलेख अंकन
किसान, बैंक में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक कराएं। साथ में एनपीसीआई (NPCI) से अप्रूवल करा लें। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि, जिन किसानों का भूलेख अंकन (Land Record Marking) पीएम किसान पोर्टल पर नहीं हुआ है, जिसके कारण 12वीं किस्त रुक गई है, वह भूलेख अंकन के लिए संबंधित तहसील या फिर उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क करें और अपने भूलेख अंकन को अपडेट करा लें, ताकि बिना किसी रुकावट के अगली किस्त (13th Installment) का निर्धारित समय पर भुगतान किया जा सके।

पीएम किसान 13 किस्त कब आएगी 2023?
दरअसल, अब तक बताया जा रहा था कि, साल 2023 के पहले महीने यानी जनवरी में ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद कहा गया कि आम बजट के तुरंत बाद दो-दो हजार रुपए लाभार्थियों को मिल जाएंगे, ये वादा भी अधूरा निकला। हालांकि, किस्त के रुकने के चाहे जो भी कारण रहे हों, लेकिन अब उम्मीद है कि होली से पहले पैसे किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किस्त जारी करने को लेकर सरकार राज्यों से डेटा एकत्र कर रही है। फिलहाल, किस्त कब तक आएगी इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- Dairy Farming Business : कम निवेश जानिए कैसे करें मोटी कमाई

{document1}

पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें ई-केवाईसी

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको फार्मर कॉर्नर पर जाकर eKYC टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा। इसके बाद सर्च टैब पर क्लिक करें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी सबमिट पर क्लिक करें।
  • आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी डालें और आपका ई-केवाईसी हो जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+