देश के 24 राज्यों के पंप मालिक आज नहीं खरीदेंगे पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली, 31 मई। देश के 24 राज्यों के पेट्रोल पंप मालिकों ने आज से ऑयल डिपो से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीदने का फैसला किया है क्योंकि ये सभी पेट्रोल-डीजल के बेचने पर डीलर कमीशन न बढ़ाए जाने से नाराज हैं। इनकी मांग है कि कमीशन में इजाफा पिछले पांच साल से नहीं हुआ है जबकि बढ़ती मंहगाई के मद्देनजर इसमें बढ़ोत्तरी होनी चाहिए।
Recommended Video

क्या है मामला?
साल 2017 में पेट्रोलियम कंपनियों और डीलर संघों के बीच कमीशन को लेकर एक समझौता हुआ था जिसके मुताबिक पेट्रोल-डीजल डीलरों के मार्जिन में हर 6 महीने के बाद संशोधन होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं जिसके चलते पिछले पांच सालों से कमीशन को लेकर कुछ भी चेंज नहीं हुआ है,इसी वजह से आज पेट्रोल पंप मालिकों ने ऑयल डिपो से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीदने का ऐलान किया है।
दो से पांच प्रतीशत हो कमीशन
इसके साथ ही पंप मालिकों की मांग है कि अभी जो दो प्रतिशत कमीशन दिया जाता है उसे पांच कर देना चाहिए और पूरे देश में एक समान टैक्स लागू होना चाहिए। मालूम हो कि अभी पंप मालिकों को पेट्रोल बेचने पर 3.85 रुपये प्रति ली और डीजल बेचने पर 2.58 रुपये प्रति ली कमीशन मिलता है।

70 हजार पेट्रोल पंप तेल नहीं खरीद रहे
आपको बता दें कि इस फैसले में 24 राज्यों के पेट्रोल पंप मालिक शामिल हैं, जिसकी वजह से आज करीब देश के 70 हजार पेट्रोल पंप तेल नहीं खरीद रहे हैं। ये 24 राज्यों के नाम हैं-तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम ,बंगाल, यूपी और मध्य प्रदेश। हालांकि पेट्रोल मालिकों का कहना है कि इस विरोध से तेल आपूर्ति बाधित होने की संभावना नहीं है क्योंकि हमारे पास कुछ दिनों के लिए पर्याप्त स्टॉक है, जिससे आम जनता को दिक्कत नहीं होगी।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications