Petrol Price in Delhi: सरकार ने तेल पर बढ़ाया टैक्स, जानिए आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Price in Delhi: बढ़ा वैट,जानें बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के रेट

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच दिल्ली सरकार ने लोगों को झटका दिया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर वैट बढ़ा दिया है। सरकार ने घटते राजस्व को देखते हुए फ्यूल पर वैट बढ़ा दिया है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1.67 रुपए बढ़ा दी गई तो वहीं डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। बढ़ी कीमतों के बाद आज दिल्ली में तेल महंगा हो गया है। दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर पर है।

दिल्ली में आज से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

दिल्ली में आज से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए गए वैट के बाद आज से दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 71.26 रुपए का है और डीजल 69.39 रुपए का बिक रहा है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 27% से बढ़ाकर 30% कर दिया है तो वहीं डीजल पर वैट को 16.75 % से बढ़ाकर 30% कर दिया है। सरकार के फैसले के बाद दिल्ली में आज से पेट्रोल और डीजल दोनों मंहगे हो गए हैं। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 71.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

इन राज्यों ने भी बढ़ाए दाम

इन राज्यों ने भी बढ़ाए दाम

सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब सरकार ने बी पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए का इजाफा कर दिया है। पंजाब में कल आधी रात से नई कीमतें प्रभाव में आ गई हैं। वहीं नागालैंड में पेट्रोल और डीजल पर कोविड-19 सेस लगाया गया, जिसकी वजह से वहां पेट्रोल की कीमतें 6 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए। वहीं असम सरकार ने भी डीजल पर 5 रुपए और पेट्रोल 6 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। बढ़ी कीमतों के बाद मेघालय में पेट्रोल 74.90 रुपए / लीटर, और डीजल 67.5 रुपए/ लीटर हैं। वहीं असम में पेट्रोल 77.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 70.50 रुपए प्रति लीटर हो गया। नागालैंड में पेट्रोल 71.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 केंद्र सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी

केंद्र सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी

वहीं मंगलवार देर रात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर रोड सेस के रूप में अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 5 रुपये तक उत्पाद शुल्क पर विशेष अतिरिक्त शुल्क भी बढ़ाया। इसके प्रभाव से पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये की शुद्ध वृद्धि हुई है। सरकार द्वारा जारी यह नया शुल्क आज से यानी बुधवार से लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+