तेल की कीमत में गिरावट जारी, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे नीचे आ गया तो वहीं डीजल की कीमत में 16 पैसे की गिरावट आई। शनिवार को आई इस गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल 77.89 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया तो वहीं डीजल की कीमत 72.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गई।

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
शनिवार को तेल की कीमतों में कुछ पैसों की गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे नीचे आ गया तो वहीं डीजल की कीमत में 16 पैसे की गिरावट आई। शनिवार को आई इस गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल 77.89 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया तो वहीं डीजल की कीमत 72.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गई।

मुंबई में तेल की कीमत
दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 83.40 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। वहीं डीजल की कीमत में भी 17 पैसे की गिरावट आई और ये 76.05 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

कुछ दिन जारी रहेगी गिरावट
आपको बता दें कि तेल की कीमतों में अगले कुछ दिन गिरावट जारी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी गिरावट का असर खुदरा पेट्रोल-डीजल पर पड़ा है। घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी। अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने की पाबंदी से फिलहाल भारत, चीन और जापान समेत 8 देशों को छूट दे दी है, जिसका लाभ भारत को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications