Fuel Rates: 28 दिन में 7.18 रु महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आज के रेट

नई दिल्ली, 23 जून। मंगलवार को तगड़ा झटका देने के बाद तेल कंपनियों ने बुधवार को आम आदमी को राहत दी है। आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। मालूम हो कि कल पेट्रोल के दामों में 28 पैसे और डीजल के दामों में 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

Recommended Video

    Fuel Rates: 28 दिन में 7.18 रु महंगा हुआ पेट्रोल
    28 दिन में 7.18 रु महंगा हुआ पेट्रोल

    28 दिन में 7.18 रु महंगा हुआ पेट्रोल

    गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 29 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम भी बढ़े हैं, क्रूड का भाव 71.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया है इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 7.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 7.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

     राहुल गांधी ने साधा निशाना

    राहुल गांधी ने साधा निशाना

    पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि 'चुनाव के वक्त ही ईंधन के दाम कम होंगे, अभी राहत की उम्मीद ना कीजिए।' उन्होंने ट्वीट किया था कि 'पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे?, जब अगले चुनाव होंगे।'

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 97.50 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 103.63 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 98.65 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 97.38 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 100.76 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 99.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम : 95.25 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 93.77 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 94.70 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 88.23 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 95.72 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 92.83 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 91.08 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु:93.54 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 93.56 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम : 88.83 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 87.87 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 88.64 रुपये प्रति लीटर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+