Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आज क्या हैं तेल के भाव?
नई दिल्ली, 01 जुलाई। आज जुलाई महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है, उसने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए है। इससे पहले 29 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा हुआ था। मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।

पेट्रोल के दाम में 8.41 रुपये प्रति लीटर बढ़े
गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 8.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 8.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है। आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में कीमत 105.54 रुपये प्रति लीटर के पार जा पहुंची है।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 98.81 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.90 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 98.64 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 99.80 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 102.11 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 100.81 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 102.69 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 105.54 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.97 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.18 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.54 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.52 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 97.20 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 98.29 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.59 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications