Fuel Rates: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली, 02 अगस्त। लगातार 16वें दिन भी तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। मालूम हो कि इस दिन पेट्रोल 29-34 पैसे महंगा हुआ था, जबकि उस दिन भी डीजल के दाम स्थिर थे। हालांकि अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं लेकिन लगातार 16 दिनों से लोगों को राहत मिली हुई है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.84 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.83 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 102.08 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.25 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 104.25 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.83 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.71 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.92 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.45 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद :97.96 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर :99.02 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications