Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में आज क्या है भाव
आज 22 मार्च को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल 106.03 रुपये प्रति लीटर और 92.76 रुपये प्रति लीटर पर खुदरा बिक्री की जा रही है।

Petrol-Diesel Price: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने 22 मार्च के पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Rate) के रेट जारी कर दिए हैं। बुधवार को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा सुबह 6 बजे जारी की गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी (Delhi) में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 89.62 प्रति लीटर दर्ज की गई है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल 106.03 रुपये प्रति लीटर और 92.76 रुपये प्रति लीटर पर खुदरा बिक्री की जा रही है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 102.63 रुपये प्रति लीटर और 94.24 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई हैं।
जानें प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- लखनऊ (Petrol Diesel Price in Lucknow) में पेट्रोल 96.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
- बेंगलुरु (Petrol Diesel Price in Bengaluru) में पेट्रोल 101.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
- पटना (Petrol Diesel Price in Patna) में पेट्रोल 107.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
- जयपुर (Petrol Diesel Price in Jaipur) में पेट्रोल 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
- अहमदाबाद (Petrol Diesel Price in Ahmedabad) में पेट्रोल 96.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.17 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट (Petrol Diesel Price ) जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है। एसएमएस (SMS) के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से तेल का ताजा भाव पता कर सकते हैं।
कैसे तय होती हैं तेल की कीमतें
शीर्ष तेल कंपनियों द्वारा तय किए जाने के बाद भारत में ईंधन की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है। तेल की कीमतें सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं हैं। तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं। इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications