Petrol Diesel Prices Today: कच्चे तेल के दाम में लगी आग, क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट?

Petrol Diesel Prices Today: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद मंगलवार को तेल की कीमतें बढ़ गईं, लेकिन यह बढ़ोतरी युद्ध की शुरुआत में हुई वृद्धि से काफी कम है। S&P 500 अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से 0.2% नीचे गिर गया है, पिछले 14 दिनों में यह दूसरी बार है जब इसमें गिरावट आई है।

तो वहीं Dow Jones Industrial Average में 4 अंकों की गिरावट आई है और Nasdaq Composite भी 0.3% नीचे गिर गया है। अंतरराष्ट्रीय मानक माने जाने वाले Brent कच्चे तेल की कीमत $95.48 प्रति बैरल पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि यह गिरावट तब हुई जब एक दिन पहले अमेरिका ने ईरान के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में कर लिया है।

Petrol Diesel Prices Today

लोगों की चिंता ये है कि अगर ईरान Strait of Hormuz से तेल टैंकरों को बाहर निकलने से रोकता रहा, तो Persian Gulf में तेल फंसा रह सकता है। फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों ने कहर बरपाया हुआ है, ऐसे में भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी खतरा मंडरा रहा है, हालांकि आज रेट स्थिर हैं, इनमें बदलाव नहीं हुआ है।

आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल का रेट?

  • नई दिल्ली ₹94.77
  • कोलकाता ₹105.41
  • मुंबई ₹103.54
  • चेन्नई ₹100.80
  • गुड़गांव ₹95.65
  • नोएडा ₹95.16
  • बेंगलुरु ₹102.92
  • भुवनेश्वर ₹100.97
  • चंडीगढ़ ₹94.30
  • हैदराबाद ₹107.50
  • जयपुर ₹104.94
  • लखनऊ ₹94.57
  • पटना ₹105.23
  • तिरुवनंतपुरम ₹107.40

आपके शहर में क्या है डीजल का रेट?

  • नई दिल्ली ₹87.67
  • कोलकाता ₹92.02
  • मुंबई ₹90.03
  • चेन्नई ₹92.39
  • गुड़गांव ₹88.10
  • नोएडा ₹88.31
  • बेंगलुरु ₹90.99
  • भुवनेश्वर ₹92.55
  • चंडीगढ़ ₹82.45
  • हैदराबाद ₹95.70
  • जयपुर ₹90.38
  • लखनऊ ₹87.67
  • पटना ₹91.49
  • तिरुवनंतपुरम ₹96.28

युद्धविराम समझौता समाप्त होने के बाद क्या बढ़ेंगे तेल के दाम?

तेहरान के समय के अनुसार बुधवार सुबह (भारतीय समयनुसार मंगलवार रात 8 बजे ) अमेरिका और ईरान के बीच एक युद्धविराम समझौता समाप्त होने वाला है। युद्ध को समाप्त करना दोनों देशों के आर्थिक हितों में होगा, फिलहाल पूरी दुनिया की नजर अमेरिका-ईरान के अगले कदम पर रूकी हुई है क्योंकि इनका फैसला आने वाले दिनों के आर्थिक स्थिति को तय करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+