Fuel Rates: चेक करें आज के पेट्रोल-डीजल का रेट, कच्चे तेल पर भारत ने लिया ये बड़ा फैसला
नई दिल्ली, 24 नवंबर। लगातार 20 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, बुधवार को भी तेल के दाम स्थिर हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपये है। बुधवार को एक लीटर डीजल की कीमत 91.43 रुपये प्रति लीटर थी। आपको बता दें कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

कच्चे तेल पर भारत ने लिया बड़ा फैसला
इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल के दाम में कमी आई है। इसके दाम 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गए हैं। तो वहीं कच्चे तेल को लेकर भारत सरकार ने भी बड़ा फैसला किया है। इंडिया अपने रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल कच्चा तेल निकालने की योजना बना रहा है। जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे।
औपचारिक घोषणा जल्द
न्यूज एजेंसी 'भाषा' के मुताबिक इस कच्चे तेल को मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को बेचा जाएगा और ये प्रक्रिया 8-10 दिन के अंदर ही शुरू होने वाली हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द होगी।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 103.97 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications