पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ तेल

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमावर को एक बार फिर से तेल की कीमत में गिरावट आई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार मेकच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आई। सोमवार को तेल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

 Petrol and diesel prices in Delhi are Rs 77.56 per litre and Rs 72.31 per litre respectively

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता हुआ। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 17 पैसे गिरकर 77. 56 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं डीजल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में डीजल 72.31 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भी लोगों को तेल की कीमत में थोड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 17 पैसे गिरकर 83.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत में 16 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और डीजल 75.76 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जानकारों के मुताबिक ये गिरावट अगले कुछ दिनों तक और जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+