फिर से गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, इन वजहों से आगे भी मिलेगी कीमत में राहत
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के कीमत में शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है जो आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों 15 पैसे सस्ता हुआ, जबकि मुंबई में तेल की कीमत में 16 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

पेट्रोल-डीजल सस्ता
शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल 78.06 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं डीजल की कीमत में भी 15 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और डीजल 72.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

मुंबई में तेल की कीमत
दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 83.57 प्रति लीटर दर्ज की गई। वहीं डीजल की कीमत में 16 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को मुंबई में डीजल 76.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

अभी मिलेगी और राहत
पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत का सिलसिला अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार राहत जारी है, जिसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमत पर पड़ रहा है। बाजार जानकारों के मुताबिक ये राहत मिलती रहेगी और घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी। वहीं अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने की पाबंदी से फिलहाल भारत, चीन और जापान समेत 8 देशों को छूट दे दी है, जिसका अस्थायी फायदा भारत को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications