Petrol, diesel Prices: लगातार चौथे दिन फिर से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट
Petrol, diesel Prices: लगातार चौथे दिन फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें, जानें अपने शहर का रेट
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: देश भर में शनिवार (30 अक्टूबर) को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में लागातार हो रही वृद्धि के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल अपने सबसे हाई रेट पर है। 30 अक्टूबर को फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 108.99 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 97.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 114.81 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 105.86 रुपये प्रति लीटर है।
Recommended Video

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
कोलकाता में पेट्रोल 109.46 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 100.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 105.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.92 रुपये प्रति लीटर है।
बेंगलुरु में पेट्रोल 112.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल अब 113.36 रुपये में और डीजल एक लीटर 106.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
भोपाल में पेट्रोल 117.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 107.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुवाहाटी में पेट्रोल 105.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.61 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 105.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.19 रुपये प्रति लीटर है।
गांधीनगर में पेट्रोल 105.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 111.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.98 रुपये प्रति लीटर है।
बता दें कि तेल की आपूर्ति और मांग के मुद्दे पर केंद्र सरकार कई तेल निर्यातक देशों से बातचीत कर रही है लेकिन कीमतों में तत्काल राहत की कोई संभावना नहीं है। इससे पहले एक सूत्र ने एएनआई को बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में प्रमुख तेल उत्पादक देशों के लिए कीमतों, आपूर्ति और तेलों की मांग के मामले पर चिंता जताई थी। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय ने सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, रूस और अन्य जैसे कई देशों के ऊर्जा मंत्रालयों को बुलाया है।












Click it and Unblock the Notifications