Petrol Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानें कितनी है आज की कीमतें

Petrol Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानें कितनी है आज की कीमतें

नई दिल्ली, 15 जनवरी: तेल कंपनियों की ओर शनिवार (15 जनवरी) को पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले 45 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज के रेट्स के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

Petrol Price

नवंबर के पहले हफ्ते में केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाए थे। हालांकि अभी देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक रेट पर बिक रहा है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये के पार हैं।

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम?

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

- कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

-गांधीनगर में पेट्रोल 95.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.33 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.62 रुपये प्रति लीटर है।

-जयपुर में पेट्रोल 106.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.32 रुपये प्रति लीटर है।

-बेंगलुरू में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर है।

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसे राज्य द्वारा संचालित तेल रिफाइनर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर की विनिमय दरों को ध्यान में रखते हुए हर दिन ईधन के दरों में संशोधन करते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+