Fuel Price: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए जारी, जानें अपने शहर का रेट

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए जारी, जानें अपने शहर का रेट

नई दिल्ली, 25 सितंबर: पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार (25 सितंबर) को कोई बदलाव नहीं हुए हैं। डीजल के दाम में शुक्रवार (24 सितंबर) को इजाफे के बाद शनिवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुक्रवार को डीजल 20 से 22 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था जबकि पेट्रोल के दामों कोई इजाफा नहीं हुआ था। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) ने अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बाद भी 5 सितंबर से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया था।

Petrol diesel Price today

वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई 29 मई को देश का पहला ऐसा मेट्रो सिटी बन गया था, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक महंगा हो गया था।

कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कमीतों में भी कोई बदलाव नहीं हुए हैं। कोलकाता में पेट्रोल 101.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.92 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 98.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल के अन्य शहरों में रेट

- बेंगलुरु में पेट्रोल 104.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

- भोपाल में पेट्रोल 109.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.65 रुपये प्रति लीटर है।

- लखनऊ में पेट्रोल98.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.23 रुपये प्रति लीटर है।

- पटना में पेट्रोल 103.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.80 रुपये प्रति लीटर है।

-चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.56 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछली बार संशोधन 5 सितंबर को किया गया था। इससे पहले 4 मई से 17 जुलाई के बीच पेट्रोल की कीमत में 11.44 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस दौरान डीजल की कीमत 9.14 रुपये बढ़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+