Petrol Diesel Price Today: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल
Petrol Diesel Price India: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव चरम पर हैं। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार मिसाइल अटैक कर रहे हैं। इसका असर पर दुनियाभर के तेल बाजार पर साफ दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है, जिससे भारत में पेट्रोल और डीजल सस्ता होने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड भी करीब 80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। आने वाले दिनों में भारत में ईंधन की कीमतों पर भी दबाव बढ़ सकता है। हालांकि फिलहाल पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अमेरिका-ईरान तनाव से क्यों बढ़ी कच्चे तेल की कीमत?
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से सैन्य तनाव बढ़ने के बाद वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक है। इस इलाके में किसी भी तरह के संघर्ष का सीधा असर कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़ता है। इसी वजह से निवेशकों ने तेल की खरीद बढ़ा दी, जिससे ब्रेंट क्रूड करीब 1.66 फीसदी बढ़कर 84.82 डॉलर प्रति बैरल और WTI करीब 2 फीसदी चढ़कर 79.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
ये भी पढे़ं: Petrol Diesel Price: भारत में फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जंग शुरु होते ही उछला कच्चा तेल, क्या हैं ऑप्शन?
भारत में पेट्रोल-डीजल पर क्या पड़ सकता है असर?
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने पर सरकार और तेल कंपनियों की लागत बढ़ जाती है। अगर यह तेजी लंबे समय तक बनी रहती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है। फिलहाल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार ऊंचे दाम बने रहने पर इसका असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दे सकता है।
ये भी पढे़ं: Pure Petrol और E10 मिलेगा या नहीं? अब सरकार ने दिया जवाब, E20 फ्यूल को क्यों बताया बेहतर-साफ?
आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के क्या हैं दाम?
आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 111.21 रुपये, कोलकाता में 113.51 रुपये और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 101.59 रुपये, भोपाल में 115.54 रुपये और गुरुग्राम में 102.97 रुपये प्रति लीटर है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी या गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
