Petrol Price Today: आज के पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें?

Petrol Price Today

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद भी भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने शनिवार (24 दिसंबर) के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है और कीमतें करीब सात महीने से स्थिर हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?

- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-वहीं कोलकात में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुर में पेट्रोल का रेट 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल रेट 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल के दाम 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल रेट 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-गुरुग्राम में 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट 84.26 रुपये प्रति लीटर है।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अपनी कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के मुताबिक हर दिन तय करती है। मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर जैसे कई अलग-अलग टैक्स लगने के बाद हर राज्यों और शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती रहती हैं।

ये भी पढ़ें- काम की बात: Bank Locker को लेकर नए साल में बदल जाएंगे नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+