Tap to Read ➤

काम की बात: Bank Locker को लेकर नए साल में बदल जाएंगे नियम

1 जनवरी 2023 से RBI बैंक लॉकर को लेकर नया एग्रीमेंट जारी करने जा रही है। उसी दिन से नए लॉकर नियम लागू हो जाएंगे।
Pallavi Kumari
रिजर्व बैंक 1 जनवरी 2023 से बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है।
इस नियम के लागू होने के बाद से ग्राहकों के साथ बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे।
बैंक से ग्राहकों को 31 दिसंबर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना होगा।
ग्राहकों को लॉकर के नियमों में बदलाव को लेकर SMS और ईमेल के जरिए जानकारी देनी होगी।
पंजाब नेशनल बैंक अभी से अपने ग्राहकों को न्यू लॉकर एग्रीमेंट को लेकर मैसेज भेज रहा है।
1 जनवरी 2023 से पहले लॉकर होल्डर्स को नए लॉकर एग्रीमेंट के लिए पात्रता दिखानी होगी और रिन्यू के लिए एग्रीमेंट करना होगा।
RBI के नए बैंक लॉकर नियम के मुताबिक बैंक की लापरवाही की वजह अगर लॉकर में रखी किसी भी चीज को नुकसान होता है तो इसके लिए बैंक को भुगतान करना होगा।
ये बैंक की जिम्मेदारी होगी कि वह लॉकर में रखी सामग्री को सुरक्षा कैसे देते हैं।
अगर नुकसान बैंक के कर्मचारियों द्वारा की गई धोखाधड़ी की वजह से होती है तो बैंक की देयता लॉकर के सलाना किराए के 100 गुना तक होगी।
अगर भूकंप, बाढ़, बिजली गिरने, आंधी-तूफान जैसे प्राकृतिक आपदाओं से कोई नुकसान होता है तो बैंक उसके लिए जिम्‍मेदार नहीं होगा। इन स्थितियों में मुआवजा भी नहीं मिलेगा।