Petrol Price: इस महीने 7वीं बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर का रेट
Petrol Price: इस महीने 7वीं बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर का रेट
नई दिल्ली, 10 जुलाई: पेट्रोल-डीजल के दामों में शनिवार (10 जुलाई) को फिर से बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 26 पैसे प्रति लीटर शनिवार को बढ़े हैं। तेल खुदरा विक्रेताओं द्वारा मूल्य अधिसूचना के अनुसार, इस महीने में ये 7वीं बार है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। यानी जुलाई की 10 तारीख के अंदर 7 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को देश में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ थे। देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 100.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर बिक रही है। ।
Recommended Video

जानिए बाकी अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम
-वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है
-कोलकात में पेट्रोल 101.01 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर है।
-चेन्नई में पेट्रोल शनिवार को 101.67 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर है।
- भोपाल में पेट्रोल 109.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
- श्रीनगर में पेट्रोल 103.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.67 रुपये प्रति लीटर हैं।
-बेंगलुरु में पेट्रोल की 104.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.26 प्रति लीटर बिक रहे हैं।
-हैदराबाद में पेट्रोल की 104.86 रु प्रति लीटर और डीजल 97.96 प्रति लीटर बिक रहे हैं।
-जयपुर में पेट्रोल 107.74 रु प्रति लीटर और डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं।
-पटना में पेट्रोल 103.18 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 95.46 रुपये है।
- चंडीगढ़ में पेट्रोल की 97.04 प्रति लीटर डीजल की 89.51 प्रति लीटर बिक रहा हैं।
-भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.37 प्रति लीटर और डीजल 97.67 प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications