Petrol Price: आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा है पेट्रोल-डीजल, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Petrol Price: आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा है पेट्रोल-डीजल, जानिए लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली, 13 अगस्त: पेट्रोल और डीजल की कीमतें 13 अगस्त को शनिवार को भी स्थिर रहीं हैं। पूरे भारत में लगातार 83वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दो महीने में देश भर में दो ऑटो ईंधन की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तेल विपणन कंपनियों को कथित तौर पर पेट्रोल पर 13.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 24.09 रुपये का नुकसान हो रहा है। भारत अपनी ईंधन जरूरतों का 80 प्रतिशत आयात से पूरा करता है।

Petrol Price

जानिए बाकी शबरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये औ डीजल 92.76 रुपये बिक रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 और डीजल 87.89 रुपये बिक रहा है।

वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है।

जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये है। तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर है।

22 मई को आखिरी बार हुआ था पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव

दो महीने में देश भर में पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधन की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 22 मई 2022 को देश भर में पेट्रोल-डीजल में एक साथ अंतिम बार संशोधित किया गया था जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। तब से महाराष्ट्र को छोड़कर पूरे देश में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जहां नई राज्य सरकार ने पिछले महीने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को क्रमश 5 रुपये और 3 रुपये कम कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+