Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं, जानिए क्या है रेट

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं, जानिए क्या है रेट

नई दिल्ली, 17 सितंबर: पेट्रोल और डीजल की कीमत शनिवार (17 सितंबर) को भी स्थिर रही हैं। तीन महीने से भी अधिक समय से पेट्रोल और डीजल को दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। देश में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव 21 मई 2022 को हुआ था,जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। हालांकि उसके बाद से, महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने जुलाई में पेट्रोल पर वैट में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर है।

-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।

क्यों हर राज्यों में अलग-अलग होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

क्यों हर राज्यों में अलग-अलग होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

लोकल टैक्क और मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क आदि जैसे कई कारणों की वजह से हर राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से, केवल दो राज्यों ने ऑटो ईंधन पर वैट दरों को कम किया है।

24 अगस्त को वैट बढ़ाने पर मेघालय ईंधन दरों में संशोधन करने वाला अंतिम राज्य था, जिसके कारण पेट्रोल की कीमत अब शिलांग में 96.83 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 84.72 प्रति लीटर है।

हर दिन सुबह 6 बजे लागू होता है पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स

हर दिन सुबह 6 बजे लागू होता है पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप प्रतिदिन ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है। वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलह होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+