Petrol Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के आज के रेट, टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए कीमत

Petrol Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के आज के रेट, टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए कीमत

नई दिल्ली, 24 सितंबर: पेट्रोल और डीजल की कीमत 24 सितंबर 2022 को शनिवार को स्थिर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। क्रूड ऑयल 90 डॉलर पर आने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

petrol price today

21 मई को हुआ था पेट्रोल-डीजल में आखिरी बदलाव

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी देशव्यापी बदलाव 21 मई 2022 को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद से महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने दरों में कटौती की है। महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।

जानिए बाकी शहरों के पेट्रौल-डीजल के दाम?

-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-रांची में पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 94.65 रुपये प्रति लीटर है।
-पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये है।
- जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है।
-अगरतला में पेट्रोल 99.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.44 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+